रोहिणी,बेगमपुर स्थित धर्मवीर सोलंकी अस्पताल बना दिल्ली प्रीमियर लीग का हेल्थ पार्टनर

0
910
Dharamveer Solanki Hospital-Rohini DPL-Healthlive

नई दिल्ली,

दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) को इस वर्ष एक नया स्वास्थ्य सहयोगी मिला है। बेगमपुर स्थित धर्मवीर सोलंकी अस्पताल को दिल्ली प्रीमियर लीग का आधिकारिक हॉस्पिटल पार्टनर घोषित किया गया है। इस साझेदारी के तहत टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों को किसी भी तरह की चिकित्सकीय आपात स्थिति में उच्च स्तरीय चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

धर्मवीर सोलंकी अस्पताल के निदेशक पंकज सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया,

Dr.Pankaj Solanki-Dharmveer Solanki Hospital-Healthlive-Healthlive

“हमारा हॉस्पिटल न केवल DPL के प्राइम स्पॉन्सर्स में शामिल है, बल्कि खिलाड़ियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। खेल के दौरान अगर किसी खिलाड़ी को चोट लगती है तो हमारी विशेषज्ञ टीम तत्परता से इलाज और देखभाल सुनिश्चित करेगी।”

अस्पताल में अत्याधुनिक जांच सुविधाएं, फिजियोथेरेपी की उन्नत मशीनें, और विशेषज्ञ चिकित्सकों की अनुभवी टीम उपलब्ध है, जो खिलाड़ियों की त्वरित रिकवरी सुनिश्चित करेगी।

इस साझेदारी से न केवल दिल्ली प्रीमियर लीग के आयोजन को चिकित्सा दृष्टि से सशक्त आधार मिलेगा, बल्कि खिलाड़ियों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

दिल्ली प्रीमियर लीग का दूसरा सीज़न शनिवार, 2 अगस्त को शाम 7 बजे आईएसटी में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम से शुरू हो चूका हैं पुरुषों के डीपीएल 2025 के सभी 44 मैच स्टार स्पोर्ट्स 2 हिंदी चैनल पर लाइव टेलीकास्ट होंगे और टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहोटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।